IndVsPak: क्रिकेट फैंस के लिए डबल डोज, भारत-पाक के बीच दो-दो मुकाबले

IndVsPak

IndVsPak: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज सुपर संडे होने वाला है। आज भारत औक पाकिस्तान के बीच दो मुकाबले होने जा रहें हैं। जिसके चलते देश के हर क्रिकेट प्रेमी के मन में जोश और उत्साह भरा हुआ है।

दो मुकाबलों में पहला मैच कोलंबो में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए मैच होगा और वहीं दूसरी ओर महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया ए और पाकिस्तान ए की टीमें एक दूसरे को देंगी जबरदस्त टक्कर। दोनो मैचों ने लोगों के लिए डबल रोमांच के दरवाजे खोल दिए है। IndVsPak

Read Also: Shivratri 2026: शिवरात्रि की शाम पर छाया भद्रा काल का साया, जानें कब करें पूजा ?

बात करें कोलंबो में होने वाले मैच की तो इसमें दोनों ओर से सीनियर पुरुष टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप A का मैच है जिसका सीधा असर प्वाइंट टेबल पर भी पड़ेगा। अब तक के टूर्नामेंट में दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रहीं हैं। भारत टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव है तो वहीं पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा करते नजर आएंगे। IndVsPak

वहीं बैंकॉक में होने वाले महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भी भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इससे पहले दोनों टीमें अपना एक-एक मैच खेल चुकीं है जिसमें पाकिस्तान को जीत मिली और भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। IndVsPak

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *