UP News: यूपी में योगी सरकार के पूरे हुए 8 साल, प्रदेशभर में कार्यकर्ता मनाएंगे जश्न

UP News: 

UP News:  भारतीय जनता पार्टी सोमवार से जिला स्तरीय कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के साथ उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के आठ साल पूरे होने का जश्न मनाएगी।सीएम योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च, 2017 को यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार और 25 मार्च, 2022 को दूसरी बार शपथ ली थी।

Read Also: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

सरकार की बताएंगे उपलब्धियां- पार्टी की तरफ से जारी किए आधिकारिक बयान के मुताबिक, बीजेपी 24 मार्च से 14 अप्रैल तक पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें गांवों की सामाजिक और आर्थिक उन्नति, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति के लिए समर्पित यूपी सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा।इस दौरान हर जिले में विभिन्न कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा।

अभियान के प्रदेश संयोजक और महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पूरा कार्यक्रम तैयार किया है।

Read Also-Maharashtra: कॉमेडियन कुणाल कामरा की बढ़ी मुश्किलें, उप-मुख्यमंत्री शिंदे पर अपमानजनक’टिप्पणी मामले में FIR दर्ज

विकास गोष्ठी का आयोजन होगा – कार्ययोजना के अनुसार पार्टी “उत्तर प्रदेश का उत्कर्ष-भाजपा सरकार के 8 वर्ष” के संदेश के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी।उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान जिला स्तरीय लाभार्थी मेले और प्रत्येक विधानसभा में विकास गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की यात्रा पर प्रकाश डाला जाएगा।

ग्राम सभा स्तर पर बीजेपी महिला मोर्चा महिलाओं तक पहुंचकर संवाद स्थापित करेगी। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता के लिए बीजेपी सरकार के कामों को भी जनता को बताया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *