कर्नाटक: हम्पी में पर्यटकों से बलात्कार और हत्या के मामले में तीन लोगों को सुनाई गई मौत की सजा

karnataka

कर्नाटक के कोप्पल की एक अदालत ने सोमवार को तीन आरोपियों को मौत की सजा सुनाई, जिन्होंने पिछले साल एक भारतीय होमस्टे मालकिन और इजरायल की एक पर्यटक के साथ सामूहिक बलात्कार किया था और एक भारतीय पर्यटक की हत्या की थी।

Read Also: दिल्ली पुलिस ने मनाया 79वां स्थापना दिवस, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

उन्होंने एक अमेरिकी और एक अन्य भारतीय पर्यटक पर भी हमला किया, उनकी हत्या की कोशिश की। ये अपराध छह मार्च, 2025 को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हम्पी के पास स्थित सनापुरा झील के नजदीक हुए थे, जब पर्यटक रात में तारे देखने गए थे। बता दें, छह फरवरी को तीनों आरोपियों को उनके द्वारा आरोपित विभिन्न अपराधों के तहत दोषी ठहराया गया था।

वकील नागलक्ष्मी ने बताया, “उन्हें कई मामलों में दोषी ठहराया गया है, जिनमें बिबास कुमार (ओडिशा निवासी) की हत्या, दो महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार, चोरी और हत्या का प्रयास शामिल हैं। अदालत ने बीएनएस की धारा 103 के तहत उन्हें मौत की सजा सुनाई है। सामूहिक बलात्कार और डकैती के लिए आजीवन कारावास, चोरी के लिए सात साल की कैद की सजा दी गई है। तीनों को मौत की सजा सुनाई गई है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *