Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी ने दिखाए तेवर, सफदरजंग में 31.6°C पहुंचा तापमान; सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में जहां एक तरफ प्रदूषण लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है, वहीं मौसम भी लगातार बदलता नजर आ रहा है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन बारिश का इंतजार अब भी बना हुआ है।मौसम विभाग के मुताबिक 17 फरवरी सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया। Delhi Weather: 

Read Also:  UP Suicide: मिर्जापुर में फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी, क्या है मौत की वजह?

सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री से ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। पालम में अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड, रिज और आयानगर में भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है।  Delhi Weather:

Read Also: Kolkata: बंगाल चुनाव से पहले TMC का मास्टरस्ट्रोक, बेरोजगारी युवाओं के लिए भत्ता शुरु करने का किया ऐलान

हालांकि तापमान बढ़ने के बावजूद बारिश अब तक दर्ज नहीं हुई है। दिल्ली के किसी भी स्टेशन पर पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने अगले दिन के लिए बारिश या हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। माना जा रहा है कि अगर बारिश होती है तो न सिर्फ मौसम में ठंडक लौटेगी, बल्कि प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आ सकती है। फिलहाल राजधानी में गर्म होते मौसम और बढ़ते प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है। अब सबकी निगाहें मौसम विभाग के अनुमान पर टिकी हैं कि क्या आने वाली बारिश दिल्ली को प्रदूषण और गर्मी दोनों से राहत दिला पाएगी।Delhi Weather:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *