Maharashtra: PM मोदी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से करेंगे मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर करेंगे वार्ता

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। मोदी और मैक्रों की चर्चा रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने और उन्हें नए एवं उभरते क्षेत्रों में विस्तारित करने पर केंद्रित होगी। Maharashtra:

Read Also: Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी ने दिखाए तेवर, सफदरजंग में 31.6°C पहुंचा तापमान; सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।बयान में कहा गया है कि इन मुलाकातों के दौरान दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे।राष्ट्रपति मैक्रों प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर तीन दिवसीय आधिकारिक भारत दौरे पर हैं। वे भारत द्वारा आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे और मुंबई में प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन करेंगे।Maharashtra:

Read Also: हरियाणा में 29 विभागों के 271 कैडरों के लिए ऑनलाइन तबादला अभियान के दूसरे चरण की जल्द होगी शुरुआत

ये राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा और मुंबई का पहला दौरा होगा।मंगलवार को दोपहर लगभग 3:15 बजे दोनों नेता मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। बाद में शाम लगभग 5:15 बजे दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं, स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और अन्य नवोन्मेषकों की एक सभा को संबोधित करेंगे।Maharashtra:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *