AI Impact Summit 2026: भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भविष्य अब केवल तकनीकी शब्दावली या एल्गोरिदम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य आम आदमी के जीवन में बदलाव लाना है। एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन ‘इंडिया एआई मिशन’ के विजन को स्पष्ट करते हुए आईटी सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि ज्यादा आगंतुकों को आसानी से लाने के लिए एआई इम्पैक्ट समिट एक्सपो का समय 18 से 20 फरवरी तक रात आठ बजे तक बढ़ा दिया गया है एक्सपो, जो पहले शाम छह बजे बंद होने वाला था, अब लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए ज्यादा देर तक खुला रहेगा।AI Impact Summit 2026 AI Impact Summit 2026
Read also- चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव, डेढ़ करोड़ रुपये जमा कराने के बाद मिली राहत
कृष्णन ने कहा कि बाकी तीन दिनों के लिए एक्सपो का समय शाम आठ बजे तक होगा। ये सुबह 9:30 बजे खुलेगा और रात आठ बजे तक चलेगा। ये असल में ज्यादा आगंतुकों को आने में सुविधा के लिए है।”बदले हुए कार्यक्रम के मुताबिक, एक्सपो 18 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से रात आठ बजे तक, 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक और फिर 20 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से रात आठ बजे तक खुला रहेगा।
Read also- Bafta Awards 2026: 79वें बाफटा फिल्म पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट होंगी शामिल
कृष्णन ने आगे बताया कि एक्सपो गुरुवार, 19 फरवरी को आम लोगों के लिए खुला रहेगा। हालांकि, सुरक्षा कारणों से कन्वेंशन एरिया में पाबंदी रहेगी और केवल आमंत्रण के आधार पर ही जाया जा सकेगा।एआई इम्पैक्ट समिट में उद्योग के दिग्गज, नीति निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में एआई में हुई तरक्की को दिखाया गया है।AI Impact Summit 2026 AI Impact Summit 2026
