Air Services: हवाई अड्डों पर तकनीकी खराबी! दिल्ली और मुंबई में उड़ानों में देरी

Air Services: Technical glitches at airports! Flights delayed in Delhi and Mumbai

Air Services: दिल्ली और मुंबई सहित कई शहरों के एयरपोर्ट सिस्टम में सर्वर डाउन होने से यात्रियों को परेशानी हुई है। गुरुवार यानी आज 19 फरवरी की सुबह, दिल्ली और मुंबई सहित कई हवाई अड्डों पर यात्रियों को भारी असुविधा हुई, क्योंकि नेविटेयर पैसेंजर सर्विस सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी हुई।

यह समस्या दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 6:45 बजे से 7:30 बजे तक बनी रही, जिससे इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस के कामकाज प्रभावित हुए। सर्वर डाउन होने से पैसेंजर लॉग को मैनुअल तरीके से चलाना पड़ा, जिससे यात्रियों की लंबी कतारें चेक-इन काउंटरों पर लगीं।

Read Also: AI की चुनौतियों के बीच आईटी प्रतिभा को बेहतर बनाने का काम कर रही सरकार- अश्विनी वैष्णव

जानकारी के मुताबिक इंडिगो ने इस तकनीकी समस्या को 25 मिनट में ठीक कर लिया था और सुबह 7:30 बजे तक इसे पूरी तरह से दूर कर दिया गया था। इसी सर्वर समस्या से मुंबई एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यात्रियों के बोर्डिंग और चेक-इन प्रक्रियाओं पर नेविटेयर सर्वर डाउन होने का सबसे ज्यादा असर पड़ा। मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर सिस्टम काम नहीं करने की वजह से एयरलाइंस कर्मचारियों को कागजों पर मैनुअल एंट्री करनी पड़ी। एयरपोर्ट के प्रस्थान (Departure) क्षेत्र में धीमी प्रक्रिया की वजह से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और भीड़ जमा हो गई।  Air Services

मुख्य रूप से नेविटेयर (Pax Server System) का उपयोग करने वाली एयरलाइंस तकनीकी खराबी से प्रभावित हुईं। इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों ने सबसे अधिक मुसीबत झेली। इंडिगो ने अपने स्तर पर ग्लिच को 25 मिनट के भीतर सुधार दिया, लेकिन पूरी व्यवस्था को सामान्य होने में सुबह 7:30 बजे तक लग गया।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *