SIR Controversy: CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने PM मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का लगाया आरोप

SIR Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘‘लोकतंत्र की हत्या करने और वोट चोरी’’ का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद से इस्तीफा देने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।SIR Controversy:

Read Also: Barapulla Flyover: बारापुला फ्लाईओवर खुलने के कुछ दिनों बाद, दिल्ली सरकार ने डिजाइन की कमियों के लिए पिछली सरकार को ठहराया जिम्मेदार

यहां नागरिक समाज समूह और सीजेपी द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के तहत मतदाताओं के नाम हटाने का उद्देश्य भाजपा का विरोध करने वाले लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित करना था।

Read Also: PM MODI: ‘साइबर धोखाधड़ी, डीपफेक, डिजिटल अपराधों से निपटने के लिए वैश्विक व्यवस्था की जरूरत’

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और निर्वाचन आयोग पर लोकतंत्र की हत्या करने और वोट चोरी का आरोप लगाया। दीपके ने कहा, ‘‘हम सड़कों पर उतरेंगे, लोकतंत्र को फिर से हासिल करेंगे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफा देने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।’

  (SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *