AI की चुनौतियों के बीच आईटी प्रतिभा को बेहतर बनाने का काम कर रही सरकार- अश्विनी वैष्णव

AI Impact Summit: The government is working to enhance IT talent amid AI challenges - Ashwini Vaishnaw

AI Impact Summit: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार यानी आज 19 फरवरी को कहा कि सरकार भारतीय आईटी उद्योग के सामने एआई के कारण उत्पन्न चुनौतियों से अवगत है और प्रतिभाओं का कौशल बढ़ाने (अपस्किल) के लिए शैक्षणिक संस्थानों के साथ काम कर रही है।

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026 के उद्घाटन सत्र में वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय बजट में एक बड़ा नीतिगत बदलाव घोषित किया है जिसका उद्देश्य दुनिया के डेटा को भारत में आकर्षित करना, उन्हें यहीं संग्रहित और संसाधित करना और यहां से उच्च-मूल्य सेवाएं वैश्विक स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने आईटी उद्योग के सामने मौजूद चुनौतियों के प्रति भी सजग हैं और उन्हें कम करने के लिए उद्योग और शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि प्रतिभाओं का कौशल बढ़ाया जा सके और इस नए बुद्धिमत्ता युग के लिए नई प्रतिभा श्रृंखला तैयार की जा सके।’’

Read Also: AI Impact Summit: एआई का भविष्य! भारत के लिए अवसर और चुनौतियां

वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सदैव स्वच्छ ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है और वर्तमान में भारत की विद्युत उत्पादन क्षमता का 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा स्वच्छ स्रोतों से आ रहा है। उन्होंने कहा, “हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री ने हाल ही में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में भी सुधार किए हैं, जो स्वच्छ ऊर्जा के आधारभूत भार की आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। पिछले एक दशक में हमने अपने विद्युत ग्रिड को लगभग पूरी तरह से सुदृढ़ और पुनर्निर्मित किया है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *