Delhi: AI समिट को वैश्विक नेताओं ने किया संबोधित, AI के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियो की जमकर तारीफ की

Delhi: दिल्ली वैश्विक तकनीक का केंद्र बनी हुई है।वैश्चिक नेताओ की मौजूदगी में पीएम मोदी ने आज भारत मंडपम में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का औपचारिक उद्घाटन किया है। इस सम्मेलन में दुनिया भर के 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और तकनीक जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हो रही हैं।पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत AI को केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि मानवता के भविष्य के रूप में देख रहा है।

Read Also: Ghuskhor Pandit: फिल्म निर्माता नीरज पांडे का यू-टर्न, घूसखोर पंडत’ का शीर्षक वापस लिया

सम्मेलन में मौजूद ग्लोबल लीडर्स की मौजूदगी में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के मंत्र पर चलता है। पीएम मोदी ने ग्लोबल कम्युनिटी को आमंत्रित किया—”भारत में डिजाइन करें, भारत में विकास करें और पूरी मानवता को इसका लाभ दें।”इस मौके पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन को बुद्धिमान बना रही है, लेकिन यह मानव क्षमता को कई गुना बढ़ाने का जरिया है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि मनुष्य केवल डेटा पॉइंट बनकर न रह जाए। एआई का लोकतंत्रीकरण होना चाहिए ताकि इसका लाभ विशेष रूप से ग्लोबल साउथ के देशों तक पहुँचे।”

Read Also: द केरल स्टोरी 2’ को CM पिनाराई विजयन ने बताया नफरती फिल्म, एक्स पर लिखा सांप्रदायिक द्वेष…

वही डिजिटल सुरक्षा के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कड़ा रुख अपनाया। पीएम मोदी ने डीपफेक और एआई के जरिए फैलाए जा रहे झूठ को समाज के लिए खतरा बताया। पीएम मोदी ने सुझाव दिया कि जैसे खाने के पैकेट पर ‘न्यूट्रिशन लेबल’ होता है, वैसे ही एआई कंटेंट पर ‘वॉटरमार्किंग’ और ‘प्रामाणिकता लेबल’ होना चाहिए।पीएम मोदी ने प्रदर्शनी में ‘मेड इन इंडिया’ AI समाधानों को देखा, यहां कृषि से लेकर रक्षा और दिव्यांगजनों की सहायता के लिए तैयार किए गए रोबोट्स और सॉफ्टवेयर ने सबका ध्यान खींचा। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर तीन भारतीय AI मॉडल्स को भी लॉन्च किया, जो दुनिया को भारत की तकनीकी ताकत का अहसास कराएंगे।

पीएम मोदी ने समिट के दौरान एआई के लिए एक विशेष ‘M.A.N.A.V.’ (मानव) विजन प्रस्तुत किया, जो भविष्य की रूपरेखा तय करेगा:
​M (Moral): नैतिक और एथिकल सिस्टम।
​A (Accountable): जवाबदेह शासन और पारदर्शी नियम।
​N (National Sovereignty): डेटा संप्रभुता—डेटा उसके असली स्वामी का हो।
​A (Accessible): सभी के लिए सुलभ और समावेशी।
​V (Valid): कानूनी रूप से वैध और सत्यापन योग्य।

AI समिट में पीएम मोदी का यह संबोधन साफ करता है कि आने वाले समय में मनुष्य और एआई एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि सह-यात्री होंगे। इस AI समिट के जरिए भारत ने अपनी ‘डिजिटल इंडिया’ की नींव पर ‘एआई इंडिया’ की एक मजबूत इमारत की झलक वैश्विक दुनिया को दिखायी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *