दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले की वजह से ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम स्थगित

Delhi News: पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में 27 अप्रैल को होने वाला ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम गुरुवार को स्थगित कर दिया गया।

Read also-India’s foreign Exchange: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.31 अरब डॉलर बढ़कर 686.14 अरब डॉलर पर पहुंचा

मंगलवार को पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए और कई घायल हो गए। प्रतिभागियों को भेजे गए एक संदेश में कहा गया, ‘‘जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दुखद आतंकी हमले के मद्देनजर भारतीय खेल प्राधिकरण ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता और सम्मान के प्रतीक के रूप में इस कार्यक्रम को रविवार 25 मई 2025 तक स्थगित करने का फैसला किया है।”फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा पिछले साल दिसंबर में शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी फिटनेस आंदोलन है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *