Congress: AI इंडिया समिट में यूथ कांग्रेस ​हंगामे की गूंज- तकनीक के मंच पर दिखा राजनीतिक घमासान

Congress:

Congress: दिल्ली के भारत मंडपम में प्रतिष्ठित ‘AI इंडिया समिट’ के बाहर आज राजनीति को सेंटर स्टेज पर ला दिया है। एक तरफ जहां दुनिया भर के दिग्गज देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर मंथन कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने समिट के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर राजनीतिक घमासान बढ़ा दिया। AI इंडिया समिट’ के आयोजन के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता अचानक पहुँचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हाथों में तख्तियां और काले झंडे लिए प्रदर्शनकारियों ने समिट के प्रवेश द्वार की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी तीखी झड़प भी हुई। Congress:

Read Also: Congress: AI इंडिया समिट में यूथ कांग्रेस ​हंगामे की गूंज- तकनीक के मंच पर दिखा राजनीतिक घमासान

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार AI के नाम पर बड़े कॉरपोरेट्स को फायदा पहुंचा रही है, जबकि देश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगया कि डेटा प्राइवेसी और नौकरी जाने के खतरों पर सरकार के पास कोई स्पष्ट नीति नहीं है। इस प्रदर्शन पर बीजेपी ने भी देर नहीं लगाई और कड़ा प्रहार किया। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस हमेशा से तकनीक विरोधी रही है।Congress:

Read Also:  Haryana Politics: CM नायब सिंह सैनी ने सदन में पेश किया सरकारी प्रस्ताव

बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि आज जब भारत AI के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है, तो ये मुट्ठी भर लोग देश की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस नहीं चाहती कि भारत का युवा भविष्य की तकनीक से जुड़े।” बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय शर्म होने का आरोप लगाया।फिलहाल पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है, लेकिन इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में तकनीक और रोजगार का मुद्दा संसद से लेकर सड़कों तक गर्म रहने वाला है।Congress:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *