Sports News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।वैभव ने छह फरवरी को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था, जिसमें उनके रिकॉर्ड तोड़ शतक ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।समस्तीपुर जिले के रहने वाले 14 साल के सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 218 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज दोनों पुरस्कार मिले। Sports News:
Read Also:Sports News: CM नीतीश कुमार ने अंडर-19 विश्व कप के हीरो वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये का चेक देकर किया सम्मानित
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास परिसर में स्थित ‘संकल्प सभागार’ में चेक और एक शॉल भेंट की गई।कुमार ने कहा, “अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। मैं उन्हें राष्ट्रीय टीम के लिए नए मुकाम हासिल करने और देश का नाम रोशन करने की कामना करता हूं।”उन्होंने कहा कि युवा क्रिकेटर के प्रदर्शन ने बिहार को गौरवान्वित किया और भारत की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सूर्यवंशी को इसी तरह अच्छा प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कुमार ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए पूरे राज्य में आधुनिक, विश्व स्तरीय खेल अवसंरचना विकसित कर रही है। Sports News:
Read Also: Majlis Park: दिल्ली में आग का तांडव, सिलेंडर विस्फोट से पुलिसकर्मी सहित 13 घायल
मुख्यमंत्री ने क्रिकेटर को भरोसा दिया कि बिहार सरकार उन्हें और दूसरे खिलाड़ियों को हर संभव सहायता देगी।उन्होंने आगे कहा, “ये हम सभी के लिए खुशी की बात है कि बिहार के एक सपूत ने समर्पण और प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय सफलता हासिल की है। आप वास्तव में राज्य के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं।”सम्मान समारोह में उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयासी सिंह, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।सूर्यवंशी के परिवार के सदस्य भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।सम्मान समारोह के बाद उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने मीडिया से कहा, “हमें बहुत खुशी है कि हमारे माननीय मंत्री जी ने उनके प्रदर्शन पर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और कई अन्य मंत्री भी उपस्थित थे। हमें बहुत अच्छा लगा।” Sports News:
वैभव के चाचा दिनेश ने कहा, “मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित किए जाने से हमें अपार खुशी है।”बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस युवा प्रतिभा को समस्तीपुर और पूरे बिहार का गौरव बताया।उन्होंने कहा, “वैभव सूर्यवंशी सिर्फ बिहार के ही नहीं बल्कि पूरे देश के क्रिकेट जगत के चमकते सितारे हैं। बिहार सरकार उनके प्रदर्शन और खेल में उनकी क्षमता को ध्यान में रखते हुए लगातार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है।”उन्होंने आगे कहा, “समस्तीपुर जिला भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे लंबे समय तक चमकते रहें।” Sports News:
