USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिजॉर्ट के घुसने वाले हथियारबंद शख्स को मार गिराया गया

USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित ‘मार-ए-लागो’ रिजॉर्ट के सुरक्षा घेरे में घुसने वाले एक हथियारबंद व्यक्ति को मार गिराया गया। अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप आमतौर पर सप्ताहांत ‘मार-ए-लागो’ रिजॉर्ट में गुजारते हैं, लेकिन शनिवार रात को घटना के समय वह व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय) में थे।  USA: 

उन्होंने बताया कि प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी घटना के समय राष्ट्रपति के साथ व्हाइट हाउस में थीं।अधिकारियों ने मारे गए व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।खुफिया विभाग के मुताबिक, “मार-ए-लागो रिजॉर्ट के उत्तरी गेट पर तैनात कर्मियों ने एक व्यक्ति को शॉटगन और ईंधन के कैन के साथ घुसते देखा।”विभाग ने बताया कि खुफिया सेवा के एजेंट और पाम बीच काउंटी के शेरिफ के डिप्टी ने व्यक्ति को मार गिराया। इस घटनाक्रम पर व्हाइट हाउस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।USA: 

ब्रैडशॉ ने कहा,‘‘उसे अपने पास मौजूद कैन और हथियार को छोड़ने का आदेश दिया गया था। उसी समय उसने गैस का डिब्बा नीचे रख दिया और शॉटगन को गोली चलाने के लिए उठा लिया । दोनों एजेंट और डिप्टी ने खतरे को बेअसर करने के लिए अपनी बंदूकें चलाईं।’’एफबीआई ने ‘मार-ए-लागो’ के पास रहने वाले निवासियों से अनुरोध किया है कि वे सुरक्षा के लिए लगाए गए अपने कैमरों में मौजूद फुटेज की जांच करें, ताकि जांचकर्ताओं को मदद मिल सके।उत्तरी कैरोलिना के रहने वाले और लगभग 20 वर्ष के संदिग्ध के परिवार ने कुछ दिन पहले उसके लापता होने की सूचना दी थी।

खुफिया विभाग के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिएल्मी ने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि वह उत्तरी कैरोलिना से निकला और दक्षिण की ओर गया तथा रास्ते में उसने एक शॉटगन प्राप्त की।
उन्होंने यह भी बताया कि बंदूक का डिब्बा उसके वाहन से बरामद किया गया था। गुग्लिएल्मी ने कहा कि जब एक अन्य वाहन बाहर निकल रहा था, तभी वह व्यक्ति ‘मार-ए-लागो’ के उत्तरी गेट से अंदर चला गया।जांचकर्ता एक मनोवैज्ञानिक प्रोफाइल तैयार करने में जुटे हैं और मकसद की अब भी जांच जारी है।जब ब्रैडशॉ से पूछा गया कि क्या वह व्यक्ति कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए जाना-पहचाना था, तो उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक तो नहीं।”USA: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *