इजराइल जाएंगे पीएम मोदी, कहा- इजराइल के साथ दोस्ती को भारत देता है बहुत महत्व

PM Modi: PM Modi will go to Israel, says India gives great importance to friendship with Israel

PM Modi: पीएम मोदी 25 फरवरी से इजराइल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा है कि इजराइल के साथ दोस्ती को भारत बहुत महत्व देता है। वही ​नेतनयाहू ने भारत और इजराइल के रिश्तें को एक ‘शक्तिशाली गठबंधन’ बताया है।​ भारत और इजराइल के रिश्ते एक नए रणनीतिक मोड़ पर पहुँचने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी बुधवार यानी 25 फरवरी से इजराइल के दो दिवसीय ऐतिहासिक दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरे को लेकर दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी के इस दौरे को ‘बेहद खास’ बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि भारत और इजराइल के बीच के संबंध महज कूटनीति नहीं, बल्कि दो वैश्विक नेताओं के बीच एक शक्तिशाली गठबंधन है। नेतन्याहू ने आगे कहा कि दोनों देश सुरक्षा, नवाचार और एक साझा सामरिक दृष्टिकोण में बराबर के भागीदार हैं। उन्होंने साफ किया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लेकर क्षेत्रीय सहयोग तक, यह साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।  PM Modi PM Modi PM Modi

Read Also: भारत- फ्रांस ने दोहरा कराधान बचाव करार में किया संशोधन

वही प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने मित्र नेतन्याहू के संदेश का गर्मजोशी से जवाब दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि ​”भारत, इजराइल के साथ अपनी अटूट मित्रता को बहुत महत्व देता है। यह दोस्ती विश्वास, नवाचार और शांति के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है। मैं यरूशलम में होने वाली चर्चाओं के लिए बेहद उत्साहित हूँ।” 25 फरवरी से शुरू होने वाला यह दो दिवसीय दौरा न केवल द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊर्जा देगा, बल्कि वैश्विक राजनीति के पटल पर भी एक बड़ा संदेश लेकर आएगा। पूरी दुनिया की नजरें अब यरूशलम में होने वाली इस बड़ी-मुलाकात पर टिकी हैं।  PM Modi

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *