Crime News: नोएडा सेक्टर 64 में 1,500 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक ‘दोस्त’ से झगड़ा होने के बाद एक 35 साल के शख्स को उसकी के दोस्त ने नाले में कथित तौर पर धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जो आरोपी रविंद्र के साथ फुटपाथ पर रहता था। Crime News:
Read Also: USA: अमेरिका के संघीय जज का फैसला, ट्रंप प्रशासन की ‘तीसरे देश’ में डिपोर्टेशन पॉलिसी गैर-कानूनी
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों में 1500 रुपये को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनातनी चल रही थी। हालांकि किसी ने यह अंदाजा नहीं लगाया था कि यह मामूली विवाद इतनी भयावह घटना में बदल जाएगा। घटना वाली रात भी दोनों के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। Crime News:
Read Also: गुरुग्राम: प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने भेजा कंपनी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल, आरोपी गिरफ्तार
सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर बहस हुई। कहासुनी के दौरान, रविंद्र ने राहुल पर पत्थर से हमला किया और उसे पास के नाले में धकेल दिया। राहुल नाले में डूब गया।आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है। Crime News:
