Sports News: पिता के अंतिम संस्कार के बाद भारतीय टीम से आज फिर जुड़ेंगे रिंकू सिंह, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच…

Sports News: भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के साथ शनिवार को फिर से जुड़ेंगे।भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह लंबी बीमारी के बाद ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। Sports News:

Read Also:  Crime News: उत्तर-पश्चिम दिल्ली में पुलिस ने नाबालिग की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया

रिंकू सिंह के पिता 58 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे। अपने पिता के निधन के बाद रिंकू अपने घर आए थे। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘रिंकू शानिवार को टीम के साथ फिर जुड़ेंगे।  भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार तड़के लंबी बीमारी के कारण ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। रिंकू सिंह के पिता 58 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे। Sports News:

Read Also: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार-पूर्णिया में की हाई लेवल रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता

काफी समय से ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल के डॉक्टरों ने ये जानकारी दी। ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल के प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह लिवर के कैंसर से जूझ रहे थे। Sports News:

हाल में उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद 21 फरवरी से वह अस्पताल में ही भर्ती थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।पिता की गंभीर हालत होने के कारण रिंकू सिंह को टी20 विश्व कप को बीच में छोड़कर यहां लौटना पड़ा था। हालांकि, 26 फरवरी को जिम्‍बाब्वे से होने वाले मैच से पहले वे वापस चेन्नई में भारतीय टीम के साथ जुड़ गए थे।रिंकू के पूर्व कोच मसूद अमिनी ने अलीगढ़ से पीटीआई-वीडियो को बताया कि खानचंद सिंह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे।अमिनी ने कहा, ‘‘वे काफी समय से अस्वस्थ थे। उन्हें लिवर कैंसर था। पिछले तीन-चार दिनों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। Sports News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *