Congress: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा: संप्रभु राष्ट्र के नेतृत्व की लक्षित हत्या निंदनीय

Political News: Prime Minister should answer on the treatment of Indian immigrants- Priyanka Gandhi, Priyanka gandhi, indians deportation, pm modi, donald trump, Indian Immigrants ,Deporting of Indian immigrants, indian immigrants in America, C-17 military plane, illegal immigrants, Parliament Budget Sesson,PARLIAMENT SESSION,Budget Session,PM Modi, PM Modi, Rahul Gandhi, Parliament Budget Session, Parliament Budget Live

Congress: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मार दिए जाने की निंदा करते हुए कहा कि ‘‘लोकतांत्रिक दुनिया के तथाकथित नेताओं’’ द्वारा एक संप्रभु राष्ट्र के नेतृत्व की लक्षित हत्या और असंख्य निर्दोष लोगों की हत्या निंदनीय है तथा इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने ‘‘घुटने टेकने’’ के बाद, प्रधानमंत्री प्रभावित देशों में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस घर लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।Congress:

Read Also: Israel-Iran War: दुबई में फंसीं बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

प्रियंका ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लोकतांत्रिक दुनिया के तथाकथित नेताओं द्वारा एक संप्रभु राष्ट्र के नेतृत्व की लक्षित हत्या और असंख्य निर्दोष लोगों की हत्या निंदनीय है तथा इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए, चाहे इसके पीछे कोई भी घोषित कारण हो। Congress:

’उन्होंने कहा कि ये दुखद है कि कई राष्ट्र अब संघर्ष में घसीटे जा रहे हैं।प्रियंका ने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया को शांति की जरूरत है, अनावश्यक युद्धों की नहीं।उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के जिम्मेदार लोगों को महात्मा गांधी के शब्दों को याद रखना चाहिए: आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देगी।’

Read Also: Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, पोल्ट्री फार्मर्स ने सरकार से की ये डिमांड

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मुझे पूरी उम्मीद है कि इजराइल के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ट्रंप के सामने घुटने टेकने के बाद, हमारे प्रधानमंत्री प्रभावित देशों में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस घर लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।’’कांग्रेस ने इससे पहले कहा कि ‘‘ईरान पर थोपे गए’’ इस युद्ध पर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ विश्वासघात है।विपक्षी दल ने ये दावा भी किया कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की विषयवस्तु और इसके तौर-तरीकों की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। Congress:

इजराइल और अमेरिका के एक बड़े हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए हैं। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि 86 वर्षीय खामेनेई की तेहरान के मध्य क्षेत्र स्थित परिसर को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में मौत हो गई।कांग्रेस ने शनिवार को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों की निंदा की और भारत सरकार से शत्रुता समाप्त करने में सहायता करने के साथ ही पश्चिम एशिया में रहने वाले सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।विपक्षी दल ने क्षेत्र में बढ़ती शत्रुता पर चिंता व्यक्त की और सरकार से वहां रहने वाले सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।  Congress:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *