बई में फंसी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु भारत लौटीं, कहा- मैं सुरक्षित घर वापस आ गई हूं

PV Sindhu

PV Sindhu : दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार पी.वी. सिंधु खाड़ी में चल रही जंग के बाद हवाई क्षेत्र बंद किए जाने के कारण बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में नहीं खेल पाएंगी और वे दुबई से स्वदेश लौट आईं हैं।सिंधु इंग्लैंड जाने के लिए उड़ान नहीं मिल पाने के कारण दुबई में फंसी हुईं थी।उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया. बेंगलुरू में अपने घर लौट आई हूं और सुरक्षित हूं। पिछले कुछ दिन बेहद तनावपूर्ण और अनिश्चित रहे हैं। मैं ईश्वर की आभारी हूं कि मैं वापस अपने घर लौट आई हूं।PV Sindhu  PV Sindhu  PV Sindhu  PV Sindhu 

Read also- Tirumala Temple: चंद्रग्रहण के कारण तिरुमला मंदिर तकरीबन 10 घंटों के लिए बंद

उन्होंने कहा कि दुबई की बेहतरीन ग्राउंड टीम, दुबई के अधिकारियों, हवाई अड्डे के कर्मचारियों, आव्रजन विभाग और उन सभी लोगों का तहेदिल से आभार, जिन्होंने इस बेहद मुश्किल समय में हमारी अच्छी देखभाल की। उनकी सहानुभूति और पेशेवर रवैए को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि फिलहाल अब आराम करने, खुद को तरोताजा करने और अगली प्रतियोगिताओं के बारे में सोचने का समय है।

 

Read also- Tirumala Temple: चंद्रग्रहण के कारण तिरुमला मंदिर तकरीबन 10 घंटों के लिए बंद

पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु (PV Sindhu ) दुबई होते हुए बर्मिंघम जा रही थीं. लेकिन अमेरिका और इजराइल के ईरान पर किए गए हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में उड़ान संचालन रोक दिया गया जिसके कारण वे दुबई में फंस गईं थी।ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दुबई पर भी हमला किया।सिंधु ने कहा कि उनके और उनकी टीम के लिए ये अनुभव भयावह था। उनकी टीम में इंडोनेशिया के रहने वाले कोच इरवानस्याह आदि प्रतामा भी शामिल थे।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *