प्रेमिका और उसके बेटे ने की युवक की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Yamunanagar: Girlfriend and her son murdered a young man, police revealed

Yamunanagar: यमुनानगर के अमर विहार कॉलोनी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या का आरोप युवक की प्रेमिका और उसके बेटे पर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, मृतक गुंजन कुमार (27 वर्षीय) उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा का रहने वाला था। वह अमर विहार कॉलोनी में अपनी प्रेमिका खुशबू उर्फ रीना (49 वर्षीय) के साथ किराये के मकान में रह रहा था। दोनों लगभग दो साल से साथ रह रहे थे। 26 फरवरी को युवक का शव मकान की छत पर पड़ा मिला। उसकी परने से गला दबाकर हत्या की गई थी।

पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि इस मकान में मृतक और सुषमा के साथ-साथ एक अन्य युवक आकाश भी रहता था। उसके बारे में उस समय किसी को ज्यादा मालूम नहीं था। पुलिस ने जब सुषमा को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि आकाश उसका बेटा है। सुषमा ने पुलिस को बताया कि गुंजन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। वह आकाश को यहां रखने का विरोध करता था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी होता था। इसी वजह से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

Read Also: मतदाताओं के नाम हटाए जाने के खिलाफ आज धरना देंगी CM ममता

गुंजन ने 25 फरवरी की रात को भी शराब के नशे में सुषमा के साथ मारपीट की थी। दोनों के बीच काफी बहस हुई थी। उसने सुषमा और आकाश को मकान से निकाल दिया था। हंगामे के बाद की युवक की हत्या वह दोनों रात को ही बाहर चले गए, लेकिन देर रात दोनों यह सोचकर वापस आ गए कि गुंजन अब सो गया होगा। वह हंगामा नहीं करेगा। लेकिन जब वह दोनों पहुंचे तो गुंजन जाग गया और फिर से शराब के नशे में उन्हें गालियां देने लगा। विवाद बढ़ गया और आकाश ने उसके गले पर पहले चाकू से वार किया। फिर दोनों ने मिलकर परने से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *