गुरुग्राम में दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत

गुरुग्राम

गुरुग्राम: मंगलवार को  हरियाणा  में एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से सात श्रमिकों की मौत हो गई।  यह घटना सोमवार शाम को गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में हुई। सोमवार रात करीब 8 बजे दीवार गिरने से करीब 12 से 15 मजदूर मलबे में दब गए।

इस हादसे के बारे में अधिकारियों ने बताया कि उन्हें भिवाड़ी के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से सात को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सात पीड़ितों में से छह की पहचान सतीश, भागीरथ, मिलन, शिव शंकर, मंगल और परमेश्वर के रूप में की गई है, जबकि चार – छोटेलाल, दीनदयाल, शिवकांत और इंद्रजीत की हालत गंभीर है। इनमें से एक मजदूर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में काम कर रहा था, तभी दीवार गिर गई।

Read Also- तरनजीत सिंह संधू बुधवार को लेंगे दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और भारी मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हांलाकि स्थानिय लोगों के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि घटना 8 बजे हुइ लेकिन पुलिस प्रशासन 9:30 बजे पहुँची । इस हादसे ने कही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या सोसायटी में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। अगर निर्माण कार्य सही से होता तो शायद उन मजदूरों की जान बचाई जा सकती थी।  जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है यह देखने वाली बात होगी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *