मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मंगलवार सुबह कोलकाता के पास दक्षिणेश्वर काली मंदिर के दौरे के समय लोगों का विरोध झेलना पड़ा, और साथ ही ‘वापस जाओ’ के नारों का सामना भी करना पड़ा। रविवार रात उनके कोलकाता पहुंचने पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन हुआ । इस विरोध प्रदर्शन में TMC के लोग शामिल थे और विरोध प्रदर्शन कर वो अपनी नाराज़गी जाहिर कर रहे थे।मुख्य चुनाव आयुक्त
Read Also-NCW अध्यक्ष ने राजस्थान पुलिस के अधिकारियों से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की मुलाकात
विरोध के बावजूद, कुमार ने राज्य में अपने निर्धारित कार्यक्रम जारी रखे । CEC ने आज सुबह हावड़ा जिले के बेलूर मठ का भी दौरा किया और कहा कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में हिंसा मुक्त चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि मतदाता हर स्तिथी में अपने मतदान का प्रयोग कर सके और उसे किसी तरह का भय ना हो । हांलाकि यह विरोध प्रदर्शन हिंसक नहीं था और उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ लेकिन TMC का यह विरोध दिखाता है कि वह शांति प्रिय चुनाव नहीं चाहते है।मुख्य चुनाव आयुक्त
Read Also-तरनजीत सिंह संधू बुधवार को लेंगे दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ
ज्ञानेश कुमार ने मंदिर के बाहर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल के सभी भाइयों और बहनों को नमस्कार, काली मां सभी को आशीर्वाद दें, जय भारत… जय हिंद।” खास बात यह है कि ज्ञानेश कुमार ने ये बातें बंगाली भाषा में कहीं, जिसे चुनावी राज्य में अहम संकेत माना जा रहा है। अब आने वाले बंगाल के विधानसभा के चुनाव में देखना होगा कि चुनाव शांति प्रिय हो पाते है या नहीं क्योंकि बंगाल का चुनावी हिंसा का इतिहास रहा है ।मुख्य चुनाव आयुक्त
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

