Lok Sabha: लोकसभा अध्यक्ष बिरला को हटाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से गिरा

New Delhi: States should adhere to fiscal deficit norms... NITI Aayog report

Lok Sabha: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव लोकसभा में ध्वनिमत से गिर गया है।इससे पहले विपक्ष के प्रस्ताव का विरोध करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में जोरदार जवाब दिया है। लोकसभा में आज बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। विपक्ष द्वारा लाए गए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के अविश्वास प्रस्ताव को सदन ने खारिज कर दिया है।

इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। लोकसभा में बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। कांग्रेस सहित 118 से ज्यादा विपक्षी सांसदों के समर्थन वाला यह प्रस्ताव मंगलवार से चर्चा में था। विपक्ष का कहना था कि स्पीकर ने राहुल गांधी समेत उनके नेताओं को बोलने का मौका नहीं दिया और सदन की कार्यवाही में निष्पक्षता नहीं बरती।

Read Also: अदालत ने लाल किला विस्फोट मामले में दो आरोपियों की बढ़ाई हिरासत

वही सदन में अपना बयान देते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि “यह प्रस्ताव लोकतंत्र पर हमला है। स्पीकर की निष्पक्षता पर सवाल उठाना अफसोसजनक है। विपक्ष सदन चलाने के नियमों का पालन नहीं करता, फिर स्पीकर पर इल्जाम? प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाइए, हम नहीं कहेंगे अफसोसजनक… लेकिन स्पीकर पर यह राजनीति बंद होनी चाहिए। गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष को लताड़ते हुए कहा कि राहुल गांधी अक्सर विदेशों में होते हैं जब बोलने का समय आता है, और सदन में हंगामा करके लोकतंत्र की भावना को ठेस पहुंचाते हैं। उन्होंने स्पीकर के फैसलों को सुप्रीम कोर्ट तक चुनौती न देने की बात कही और कहा कि स्पीकर का रूलिंग अंतिम होता है।

लंबी बहस और हंगामे के बाद सदन ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। NDA के बहुमत के चलते प्रस्ताव पास होने की कोई संभावना नहीं थी। स्पीकर ओम बिरला की स्थिति मजबूत बनी हुई है। यह घटनाक्रम संसद में जारी तनाव को और उजागर करता है। विपक्ष का अविश्वास का यह कदम स्पीकर की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का था, जबकि सरकार ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *