अदालत ने लाल किला विस्फोट मामले में दो आरोपियों की बढ़ाई हिरासत

New Delhi: States should adhere to fiscal deficit norms... NITI Aayog report

Delhi News: दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला के निकट विस्फोट की साजिश में कथित तौर पर शामिल दो आतंकियों की हिरासत में पूछताछ की अवधि बुधवार यानी आज 11 मार्च को पांच दिनों के लिए बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश पीतांबर दत्त ने बंद कमरे में सुनवाई के बाद जमीर अहमद अहनगर और तुफैल अहमद भट की एनआईए हिरासत बढ़ा दी।

Read Also: राजकोषीय घाटे के मानकों का पालन करें राज्य… नीति आयोग रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल के अहनगर और श्रीनगर के भट को दिल्ली बम विस्फोट से संबंधित साजिश में संलिप्तता के आरोप में फरवरी में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 25 फरवरी को 10 दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेजा गया, जिसके बाद छह मार्च को उनकी हिरासत में पूछताछ की अवधि पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई। मंगलवार को एनआईए ने उनके रक्त के नमूने और अन्य साक्ष्य मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए। आतंकवाद रोधी एजेंसी ने इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *