तमिलनाडु के मदुरै में कालाबाजारी के लिए 398 LPG सिलेंडर जमा करने के आरोप में दो लोगों को गुंडा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया । सिलेंडर जमाखोरी के खिलाफ राज्य में ये अबतक की सबसे बड़ी कार्यवाई है । इस बीच, तमिलनाडु पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने लोगों से पेट्रोल या डीजल की अंधाधुंध खरीदारी न करने का आग्रह किया है । एसोसिएशन ने बताया कि तमिलनाडु के 14 टर्मिनलों में 7,000 से अधिक खुदरा दुकानों की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है ।
Read Also-LPG पर अफरा-तफरी मचाने वालों पर PM मोदी का हमला
सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, एक विशेष टीम ने कोविलपप्पकुडी क्षेत्र में पलानी के आवास के पास एक खुले भूखंड पर छापा मारा, जहां उन्होंने 100 सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर और 109 वाणिज्यिक सिलेंडर जब्त किए । इसके बाद आनंदम नगर में 27 वर्षीय मदन कुमार के घर पर छापेमारी में अधिकारियों ने 189 अन्य सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 63 घरेलू और 126 व्यावसायिक सिलेंडर शामिल थे ।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और बाद में उन्हें कालाबाजारी निवारण और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के रखरखाव अधिनियम, जिसे आमतौर पर गुंडा अधिनियम के रूप में जाना जाता है, के तहत मदुरै जिला कलेक्टर प्रवीण कुमार द्वारा हिरासत में लिया गया ।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

