Iran-Israel War: ईरान ने मिसाइलों और ड्रोन से खाड़ी देशों को निशाना बनाया, इजराइल ने की जवाबी कार्रवाई

Iran-Israel War: ईरान ने बुधवार को खाड़ी क्षेत्र के कई ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे, जिनमें सऊदी अरब का तेल ढांचा और अमीरात के तट पर स्थित एक जहाज शामिल थे। वहीं, इजराइल और अमेरिका ने भी ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए। सऊदी अरब और अन्य देशों ने कई ड्रोन हमलों को नाकाम करने का दावा किया। Iran-Israel War

Read Also- Stock Market: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट, Sensex 829 अंक टूटा

ईरानी महिला फुटबॉल टीम की छह सदस्य ऑस्ट्रेलिया में ही रहेंगी, गृह मंत्री टोनी बर्क ने बुधवार को ये जानकारी दी। वहीं, टीम की एक सदस्य ने अपना इरादा बदल लिया और ईरान लौटने की योजना बना रही है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में विस्फोटक लगाने की कोई रिपोर्ट नहीं है। इस जलडमरूमध्य से दुनिया के 20 प्रतिशत तेल का परिवहन होता है।  Iran-Israel War

Read Also- Afghanistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हवाई हमले किए तेज, कंधार हवाई अड्डे को बनाया निशाना

अमेरिका ने मंगलवार को एक दर्जन से अधिक बारूदी सुरंग बिछाने वाले ईरानी जहाजों को नष्ट कर दिया ताकि जलमार्ग को बंद करने के किसी भी प्रयास को रोका जा सके।ईरान द्वारा इस रणनीतिक जलडमरूमध्य से तेल के परिवहन को रोकने की कोशिश से एशिया के बाजार में अस्थिरता और तेल की कमी का डर पैदा हो गया है। इजराइल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने अभियान के तहत लेबनान की राजधानी बेरूत के केंद्र में स्थित एक इमारत पर हमला किया। लेबनानी समूह हिजबुल्लाह ईरान के समर्थन में इजराइल पर हमले कर रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *