पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा में कार्यकाल पूरा होने पर दी गई विदाई

Ranjan Gogoi

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है। इस दौरान राज्यसभा में आज पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को उनका छह वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने पर विदाई दी गई। सदन के सभापति एवं उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने उनके कानूनी अनुभव और योगदान की सराहना कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। Ranjan Gogoi 

आपको बता दें, सदन के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि एक प्रतिष्ठित विधिवेत्ता के रूप में गोगोई ने सदन की कार्यवाही में अपनी विशिष्ट कानूनी समझ और अनुभव से योगदान दिया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में उनके हस्तक्षेप विधायी प्रक्रिया और जनहित के प्रति उनकी गहरी समझ को दर्शाते थे। सभापति ने कहा कि सदन को उनकी सलाह, संतुलित टिप्पणियों और चर्चाओं में उनके गंभीर योगदान की कमी महसूस होगी। Ranjan Gogoi 

Read Also: हरियाणा में 2 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव का मतदान संपन्न, कुल 88 विधायकों ने किया वोट

सदन के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने पूरे सदन की ओर से गोगोई को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वे अपने लंबे और गौरवशाली करियर की तरह ही समर्पण, ईमानदारी और सेवा की भावना के साथ आगे भी अलग-अलग भूमिकाओं में देश की सेवा करते रहेंगे। गौरतलब है, रंजन गोगोई को मार्च 2020 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था। Ranjan Gogoi

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *