पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच संयुक्त अरब अमीरात ने हवाई क्षेत्र किया बंद, हवाई हमलों से दहला दोहा

Middle East Conflict:

Middle East Conflict: संयुक्त अरब अमीरात ने पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच मंगलवार को अपना हवाई क्षेत्र कुछ समय के लिए बंद कर दिया। हालांकि इसे बाद में फिर से खोल दिया गया लेकिन महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र में उड़ानें अस्थायी रूप से रुक गईं।देश की सेना ने कहा कि उसे ईरान से संभावित हमलों का सामना करना पड़ रहा है।  Middle East Conflict:

Read Also: Himachal: एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच शिमला में इंडक्शन कुकटॉप की बढ़ी मांग

वहीं, इजराइल की सेना ने मंगलवार तड़के गैलील सागर के दक्षिण में सायरन बजने के साथ ही ईरानी मिसाइलों के हमले की सूचना दी। इसमें किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है।एक दिन पहले ही अमेरिका और इजराइल ने ईरान की राजधानी में सैन्य ठिकानों पर बमबारी की थी, वहीं इजराइल ने लेबनान में ईरान समर्थित आतंकवादियों पर बमबारी तेज कर दी है। Middle East Conflict:

Read Also: USA: ट्रंप ने सहयोगी देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए मांगी मदद

दोहा में मंगलवार को कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। एएफपी के एक पत्रकार के अनुसार, कतर की राजधानी में धमाकों की आवाज सुनी गई।ईरान ने अमेरिका और इजराइल द्वारा उस पर किए गए हमलों के बाद अपनी जवाबी कार्रवाई तेज करते हुए कतर और दूसरे खाड़ी देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। Middle East Conflict:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *