HARYANA NEWS: कांग्रेस के 5वें विधायक को क्रॉस वोटिंग मामले में नोटिस जारी

HARYANA NEWS

HARYANA NEWS : हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के मामले में कांग्रेस के 5वें विधायक का नाम सामने आ गया है । ये फतेहाबाद की रतिया सीट से विधायक जरनैल सिंह हैं। कांग्रेस अनुशासन समिति ने शुक्रवार को उन्हें नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है। रतिया विधायक का नाम सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस की राजनीति एक बार फिर से गर्म हो गई है। HARYANA NEWS

Read Also-WAR NEWS: ईरान ने अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को बनाया निशाना

समिति के चेयरमैन धर्मपाल मलिक की ओर से इससे पहले नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी, साढौरा विधायक रेनू बाला, पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन विधायक मोहम्मद इजराइल को भी नोटिस जारी किया जा चुका है । पांचवें नाम पर सस्पेंस बना हुआ था, वह भी सामने आ गया।

जरनैल सिंह वह विधायक हैं, जिन्होंने रतिया में 30 साल बाद कांग्रेस की वापसी करवाई थी। हालांकि, वे कई मौकों पर भाजपा सरकार के कामकाज की तारिफ कर चुके है। सार्वजनिक मंच से लेकर हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा सत्र में भी सीएम नायब सैनी की उन्होंने तारीफ की थी। उधर, नोटिस के सामने आते ही विधायक जरनैल सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि “मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हुं, मैंने तो हुड्‌डा साहब को दिखाकर वोट डाला था”।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *