गायक बादशाह के गाने ‘टटीरी’ से जुड़े 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टा रील हटाए गए

Badshah Tatiri song, Haryana Police action, digital links removed, objectionable content, Instagram reels, YouTube videos, women safety, minor protection, Panchkula Cyber Police, Ajay Singhal, Panchkula News, Panchkula Latest News, Panchkula News in Hindi, Panchkula Samachar"

Badshah Tatiri Song : हरियाणा पुलिस ने सोमवार को कहा कि गायक बादशाह के विवादास्पद गाने ‘टटीरी’ से जुड़े 857 लिंक हटा दिए गए हैं। यह कार्रवाई विभिन्न सोशल मीडिया मंच के साथ समन्वय और विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई है।पुलिस ने बताया कि पंचकूला में छह मार्च को बादशाह के हालिया गाने ‘टटीरी’ में आपत्तिजनक शब्दों और दृश्यों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस आपत्तिजनक गाने से जुड़े अब तक 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील सहित कुल 857 लिंक हटाए जा चुके हैं।Badshah Tatiri Song

Read also- Lok Sabha: केरल को नहीं मिले 311.95 करोड़ रुपये, वित्त मंत्री ने बताया कारण

बयान में कहा गया, “संबंधित सोशल मीडिया मंचों को नोटिस जारी कर इस गाने के सभी संस्करणों को हटाने का निर्देश दिया गया है। यह कदम महिलाओं और नाबालिगों के प्रति अपमानजनक संदर्भों वाली आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए उठाया गया है।पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read also- BUDGET: दिल्ली विधानसभा के पास लोकतंत्र की अर्थी लेकर नेता विपक्ष आतिशी और AAP विधायकों ने किया प्रदर्शन

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पंचकूला आयुक्त सिबाश कबिराज ने कहा कि प्रतिबंधित गाने का इस्तेमाल कर रील, छोटे वीडियो या किसी अन्य प्रकार का वीडियो बनाने या साझा करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने 19 मार्च को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय को सूचित किया कि पंचकूला में आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच में वह सहयोग कर रहे हैं।बादशाह ने एक वीडियो अपलोड कर माफी भी मांगी थी।Badshah Tatiri Song Badshah Tatiri Song Badshah Tatiri Song

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *