Delhi Budget 2026: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली का बजट 2026-27 पेश करते हुए कहा कि यह बजट दिल्ली के विकास की गति बढ़ाने वाला, दिल्लीवासियों को सुविधाएं देने वाला, इंफ्रास्ट्रैक्टर को मजबूत करने वाला और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाला होगा। यह बजट दिल्ली को सुंदर, स्वच्छ और समृद्ध बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। बजट में पर्यावरण संरक्षण, बिजली और ऊर्जा, अग्निशमन सेवाएं, जल संसाधन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली का बजट न केवल वर्तमान की जरूरतों को पूरा करने वाला है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी एक मजबूत आधार तैयार करने वाला है।
पर्यावरण संरक्षण
बजट में 21% आवंटन पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया है। दिल्ली को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। इससे दिल्ली का पर्यावरण स्वच्छ और स्वस्थ बनेगा और लोगों को बेहतर जीवन मिलेगा।
बिजली और ऊर्जा
160 करोड़ की लागत से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड किया जा रहा है, जो चांदनी चौक क्षेत्र में किया जा रहा है। 200 करोड़ रुपए का फंड और दिया है इसी प्रकार के काम को करने के लिए। नए सबस्टेशन और ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं ताकि दिल्ली की पावर कंजप्शन सही सप्लाई के साथ चलती रहे। इससे दिल्ली की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
Read Also: Delhi Budget 2026: दिल्ली का ग्रीन बजट… 1,03,700 करोड़ का बजट पेश
अग्निशमन सेवाएं
फायर इंफ्रास्ट्रक्चर को और भी बेहतर बनाना है। पिछले साल 530 करोड़ रुपए का फंड दिया था, जो बढ़कर 674 करोड़ रुपए किया है। नए फायर सर्विस स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे दिल्ली में आग लगने की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी और लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी।
जल संसाधन
दिल्ली जल बोर्ड को 9000 करोड़ रुपए का बजट दिया जा रहा है। पिछले साल शुरू किए गए प्रोजेक्टों को पूरा किया जाएगा। इससे दिल्ली में पानी की समस्या का समाधान होगा और लोगों को स्वच्छ पानी मिलेगा। जल संसाधनों का संरक्षण और प्रबंधन भी किया जाएगा।
शिक्षा और स्वास्थ्य
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार जारी है, 75 CM SHRI स्कूल शुरू किए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़ा विस्तार हुआ है, दिल्ली में 40 बड़े अस्पताल, 48 पॉलीक्लिनिक और 370 आयुष्मान आरोग्य केंद्र संचालित हो रहे हैं।
आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26
दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 5,31,610 रुपये रहने का अनुमान है, जो राष्ट्रीय औसत से करीब 2.5 गुना अधिक है। दिल्ली की अर्थव्यवस्था (जीएसडीपी) मौजूदा कीमतों पर करीब 13,27,055 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है, जो पिछले साल के मुकाबले 9.42% ज्यादा है। दिल्ली की आर्थिक वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है, जो इसे एक प्रमुख आर्थिक केंद्र बनाती है।
