Bollywood: अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म “भारत भाग्य विधाता” के निर्माताओं ने गुरुवार को एक मोशन पोस्टर जारी किया, जिसमें 26/11 आतंकी हमले के दौरान काम करते रहे अस्पताल कर्मचारियों को सम्मान दिया गया है। मनोज तापड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों की रात कामा अस्पताल के अंदर घटी घटनाओं पर आधारित है और यह दर्शाती है कि कैसे नर्सों, वार्ड बॉय, सफाईकर्मियों, लिफ्ट ऑपरेटरों, सुरक्षाकर्मियों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने बाहर आतंक का माहौल होने के बावजूद डटकर 400 लोगों की जान बचाई।
“द अनसीन हीरोज” शीर्षक वाले इस मोशन पोस्टर में कंगना और एक अन्य महिला अस्पतालकर्मी की वर्दी में हैं, जिनके चेहरे और कपड़ों पर चोट के निशान और राख लगी है,पृष्ठभूमि में आग और धुआं दिखाई दे रहा है। 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को पेन स्टूडियोज के जयंतीलाल गाडा द्वारा प्रस्तुत किया गया है और पेन स्टूडियोज, कंगना की मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स ने यूनाया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट के सहयोग से इसका निर्माण किया है। इसका वितरण पेन मरुधर द्वारा किया जाएगा।Bollywood
एक बयान में, रनौत ने कहा कि यह फिल्म उन लोगों के सम्मान के लिए है, जो बिना किसी पहचान की उम्मीद के काम करते हैं। कंगना ने कहा, “जब कोई आपदा आती है, तो हमारी सामूहिक प्रवृत्ति बचाव के लिए सशस्त्र वर्दीधारियों या सरकारी अधिकारियों की ओर देखने की होती है। लेकिन यह फिल्म उन वर्दीधारियों को सम्मान देती है, जिन पर दुनिया के जलने तक कोई ध्यान नहीं देता ,खून से सने एप्रन, अस्पताल के कीटाणुरहित कपड़े, फटे-पुराने आम नागरिक वस्त्र।Bollywood
उन्होंने कहा, “सच्ची बहादुरी किसी बैज, अनुमति या पदक के वादे का इंतजार नहीं करती। इस मोशन पोस्टर का हर एक फ्रेम हमें उन लोगों की आंखों में देखने के लिए विवश करता है, जिन्होंने बिना किसी पहचान की मांग किए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनकर गहरा सम्मान महसूस हो रहा है जो उनकी सच्चाई को दुनिया के सामने लाती है।”Bollywood
तपाड़िया ने कहा कि रचनात्मक चुनौती तमाशे के बजाय संयम को दर्शाना था। उन्होंने कहा, “कैमरे पर सबसे आसानी से कैद की जाने वाली चीज है गोलियों की गड़गड़ाहट, विनाश और दहशत। “पहले दिन से ही मैंने अपनी रचनात्मक टीम को एक बेहद जटिल चीज़ को दर्शाने की चुनौती दी: बहादुरी की खामोशी।”गाडा ने कहा कि फिल्म संकट के क्षणों में साझा मानवता की भावना को प्रतिबिंबित करती है।Bollywood
Read Also-PM Modi ने राज्यों से कहा- ‘जल विवादों का समाधान सहयोग के जरिये किया जाए’
उन्होंने कहा, “पेन स्टूडियो में हमारे लिए, इस फिल्म का समर्थन करना व्यावसायिक उद्देश्य से कहीं अधिक है; यह एक ऐसे सत्य को संरक्षित करने जैसा है जिसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को याद दिलाएगी कि हमारे भाग्य के असली निर्माता केवल सत्ता में बैठे लोग ही नहीं हैं, बल्कि वे आम लोग भी हैं जिनसे हम हर दिन मिलते हैं।” राउत के अलावा, कलाकारों में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बर्दे, आशा शेलार, सुहिता थाट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान शामिल हैं।Bollywood
