Crime News: दिल्ली के दयालपुर इलाके में खूनी खेल, 16 वर्षीय नाबालिग को उतारा मौत के घाट

Crime News:

Crime News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में 16 वर्षीय लड़के की उसके घर के पास कथित रूप से चाकू घोंपकर इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि वे एक आरोपी को तंग किया करता था। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के संबंध में तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है। उनके मुताबिक, यह घटना बुधवार को तब हुई जब कुछ लोगों ने पीड़ित को घर के बाहर बुलाया। Crime News: 

Read Also- Bangladesh: बांग्लादेश में दर्दनाक बस हादसा, बस के नदी में गिरने से 24 की मौत

अधिकारियों ने बताया कि इसके कुछ देर बाद वे अपने परिवार को घर के पास बेहोश मिला और उसे फौरन जगप्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़के पर 13 से 17 साल की उम्र के तीन लड़कों ने हमला किया था। इस बाबत दयालपुर थाने में मामला दर्ज किया गया और बाद में आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल चाकू आरोपियों के पास से बरामद कर लिया गया है।

Read Also- ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित करने के आदेश पर दोबारा सुनवाई से किया इनकार

एक अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि पीड़ित उनमें से एक को तंग किया करता था जिस वजह से कथित रूप से इस वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित की मां ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके बेटे को जानते थे और वह उसे बहला-फुसलाकर बाहर ले गए थे।Crime News: 

पीड़ित की मां ने कहा, ‘‘उसे तीन-चार लड़कों ने बुलाया था। जैसे ही वह बाहर निकला, उन्होंने पहले उसे गले लगाया और फिर उस पर कई बार चाकू से वार किया।’’उन्होंने कहा, ‘‘उसने (पीड़ित ने) कभी किसी से झगड़ा नहीं किया। उसे बेवजह मार डाला गया।’ पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।Crime News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *