IMD: दिल्ली एनसीआर में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 26 से लेकर 31 मार्च तक बादलों छाने की संभावना जताई है।आपको बता दें कि दिल्ली सहित देशभर के कई राज्यों में इन दिनों बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने 31 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाके और पूर्वोत्तर के राज्यों को लेकर बारिश का अलर्ट जारी किया है।IMD:
इन राज्यों में महीने के आखिर तक बारिश, बर्फबारी, तेज हवाओं के साथ-साथ बिजली चमकने की भी संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. दिल्ली एनसीआर सहित कुछ राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से भी राहत मिलने की संभावना है।IMD:
Read Also- Kerala: केरल में गरमाई सियासत, CM विजयन ने सीईओ को पत्र लिखकर BJP की मुहर’ संबंधी विवाद पर कार्रवाई…
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के पूर्वी हिस्से में 31 मार्च तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर को गुरुवार दोपहर से ही बादलों ने घेरा देखने को मिला बारिश के होने से तेज गर्मी से राहत की उम्मीद जताई जा रही है।IMD:
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख में 27 मार्च तक तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. जिसका असर दिल्ली एनसीआर में भी देखने को मिलेगा। दिल्ली में मौसम सुहावना बना रहेगा। जिससे दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। IMD:
