NOIDA: आज PM मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

NOIDA

 NOIDA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज [28-3-2026] को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धाटन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश अब उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां कई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट के शिलान्यास उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट के शिलान्यास और उद्घाटन दोनों का अवसर उन्हें मिला, लेकिन उन्होंने उद्घाटन का श्रेय जनता को दिया है।NOIDA

Read Also-DELHI POLICE ने हिमांशु भाऊ गैंग के दो इनामी शूटर को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश ने उन्हें सांसद बनाया, उसी प्रदेश की पहचान अब इस भव्य एयरपोर्ट से जुड़ गई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर और फरीदाबाद सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को बड़ा लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि भारत भी बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे आम परिवारों और किसानों पर इस संकट का बोझ न पड़े । उन्होंने भरोसा जताया कि देशवासी मिलकर इस चुनौती का सामना कर रहे हैं।NOIDA

Read Also-DEFENSE: रक्षा मंत्रालय ने एस-400 रक्षा प्रणाली और 60 विमानों की खरीद को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने नोएडा को “लूट का एटीएम” बना दिया था, लेकिन आज वही क्षेत्र उत्तर प्रदेश के विकास का इंजन बन चुका है । उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट को 2003 में मंजूरी मिल गई थी, लेकिन सालों तक यह फाइलों में दबा रहा। 2014 के बाद और उत्तर प्रदेश में सरकार बदलने के बाद ही इस पर कार्य शुरु हो पाया । हांलाकि इस एयरपोर्ट के बनने से दिल्ली एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा और आम लोगों को भी राहत मिलेगी।NOIDA

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *