DELHI POLICE ने हिमांशु भाऊ गैंग के दो इनामी शूटर को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

DELHI POLICE

DELHI POLICE की स्पेशल सेल की काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर्स को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। दोनो पर 1-1 लाख रुपए का इनाम था। पकडे़ गए आरोपियों के नाम लक्ष्य और नीरज के तौर पे बताई जा रही है। दोनों पर पुलिस की लंबे समय से नजर थी।
दिल्ली में रंगदारी वसूली के लिए फायरिंग की कई घटनाओं में इन दोनों शूटर्स के नाम सामने आए थे। इनके खिलाफ दिल्ली में रंगदारी के लिए फायरिंग करने के मामले में FIR भी दर्ज हुई थी। साथ ही ये दोनों हरियाणा में एक मर्डर में भी शामिल थे।DELHI POLICE

Read Also-DEFENSE: रक्षा मंत्रालय ने एस-400 रक्षा प्रणाली और 60 विमानों की खरीद को दी मंजूरी

हिमांशु भाऊ एक खतरनाक गैंगस्टर है जो फिलहाल विदेश में बैठकर अपने नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है। दिल्ली-NCR और हरियाणा में रंगदारी, फायरिंग और हत्या जैसी वारदातों में उसके गैंग का हाथ बताया जाता है। विदेश में रहते हुए भी वह अपने शूटर्स के जरिए अपराधों को अंजाम देता रहता है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की यह गिरफ्तारी गैंग के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर गैंग के बाकी सदस्यों और विदेश से चल रहे इस ऑपरेशन की पूरी जानकारी खंगालने में जुटी है। DELHI POLICE

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *