BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पश्चिमी एशिया में एक महीने से युद्ध जारी है और भारत देशवासियों के भरोसे के साथ इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण समेत कार्गो हब का उद्घाटन करने के बाद जेवर में एक समारोह को संबोधित किया।उन्होंने कहा, “आज पूरा विश्व चिंतित हैं, पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध जारी है। युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने-पीने के सामान, डीजल, खाद का संकट सामने आया है।”BJP:
The inauguration of Phase-I of Noida International Airport marks a major step in Uttar Pradesh’s growth story and India’s aviation future. https://t.co/8OLduHTZU8
— Narendra Modi (@narendramodi) March 28, 2026
Read also- Sports News: आईपीएल में CSK को लगा झटका, पिंडली में खिंचाव के कारण महेंद्र सिंह धोनी मैच…
मोदी ने कहा, “हर देश इस संकट का सामना करने के लिए कुछ न कुछ प्रयास कर रहा है लेकिन भारत देशवासियों की ताकत के भरोसे इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और गैस प्रभावित देशों से मंगाता है इसलिए सरकार हर वे कदम उठा रही है जिससे सामान्य परिवारों, किसान भाई-बहनों पर इस संकट का बोझ न पड़े। प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट के इस समय में भी भारत ने अपने तेज विकास को निरंतर जारी रखा है।BJP:
Read also- IndiGo Flight: इंडिगो विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
पीएम मोदी ने हवाई अड्डे के महत्व को समझाते हुए कहा, “आज हम विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज देश के सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे वाले राज्यों में एक बन गया है।उन्होंने कहा, “ये हवाई अड्डा नोएडा, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, समेत कई जिलों को लाभ देने वाला है।BJP:
प्रदेश के किसानों, लघु उद्योगों और नौजवानों के लिए अनेक अवसर लेकर आने वाला है। यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे ही, ये विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का भी प्रतीक बनेगा। खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को इस भव्य हवाई अड्डे के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं।”BJP:
