BJP: पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में हुए बड़े फैसले,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

BJP:

BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में तीन बड़े और दूरगामी फैसलों पर मुहर लगी। इन फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। तीनों फैसलों की कुल लागत करीब 2 लाख 79 हजार 157 करोड़ रुपये बताई गई है।BJP:

Read Also-Sports : भारत ने एथलेटिक्स में जीता पहला गोल्ड, 4 बेटियों ने रचा इतिहास

पहला बड़ा फैसला रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी का है। 2027-28 के रबी विपणन सीजन के लिए छह फसलों का एमएसपी बढ़ाया गया है। गेहूं का एमएसपी अब 2,610 रुपये प्रति क्विंटल होगा। जौ 2,286 रुपये, चना 5,958 रुपये, मसूर 7,390 रुपये, सरसों 6,613 रुपये और कुसुम 7,215 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। सरकार का अनुमान है कि इससे किसानों को करीब 90,962 करोड़ रुपये का भुगतान होगा।केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीति के मुताबिक एमएसपी उत्पादन लागत से कम से कम 50 प्रतिशत अधिक रखा गया है। गेहूं पर यह मार्जिन 106 प्रतिशत तक है।

Read Also- Crime News: मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने मुस्कान और साहिल दोनों को ठहराया दोषी

दूसरा अहम फैसला पीएम धारा योजना का है। नवीकरणीय ऊर्जा को ग्रिड तक पहुंचाने के लिए स्मार्ट ग्रिड और ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर 1 लाख 86 हजार 405 करोड़ रुपये खर्च होंगे।केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह योजना देश में हरित ऊर्जा के निकासी यानी इवैक्यूएशन के लिए लंबी अवधि का बड़ा कार्यक्रम है।केंद्रीय कैबिनेट ने तीसरा बड़ा फैसला दिल्ली को लेकर किया है। राष्ट्रीय राजधानी में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम यानी आईटीएमएस लगाने के लिए 1,790 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इससे ट्रैफिक सिग्नल, निगरानी और यातायात प्रबंधन आधुनिक होगा।BJP:

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज लिए गए कैबिनेट के फैसले पूरे देश पर दूरगामी असर डालेंगे। किसानों को बेहतर दाम, स्वच्छ ऊर्जा के लिए मजबूत ग्रिड और दिल्ली में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था—ये तीनों कदम विकास और सुविधा दोनों को जोड़ते हैं।BJP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *