Haryana: गोहाना में रैली को CM सैनी ने किया संबोधित, विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

Haryana

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत। गोहाना में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन।गोहाना में आयोजित विकास और धन्यवाद रैली में आकर हो रही है गर्व की अनुभूति।हरियाणा में नहीं है गैस पेट्रोल और डीजल की कमी। कालाबाजारी में लिप्त लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई।आज आपके क्षेत्र को विकास की नई गति देने के लिए की गई है रैली।

Read Also- मां के अवैध संबंध का शक और बेटे का खूनी खेल! युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

आज 113 करोड रुपए की 16 परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए गए।इस क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 97 घोषणा की जिनमें से 87 का काम हुआ पूरा, शेष के ऊपर चल रहा है कार्य।गोहाना हल्के में पिछले साढ़े 11 वर्षों में 1794 करोड़ रूपया विकास कार्यों पर हुआ खर्च।हरियाणा प्रदेश में बिना खर्ची बिना पर्ची के 1 साल में दी 36 हजार युवाओं को नौकरी।हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से दिए 1 लाख 20 हजार युवाओं को रोजगार की गारंटी। गोहाना विधानसभा में खेल स्टेडियम का किया जाएगा निर्माण। सोनीपत चुंगी से पानीपत चुंगी तक भगवान परशुराम विरासत पार्क जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा।

Read Also- व्यावसायिक सिलेंडरों की भारी किल्लत होने के कारण होटल मालिकों ने भोजन की कीमतों में किया इजाफा

गोहाना में मल्टी स्टोरी पार्किंग भूमि उपलब्धता होने पर बनवाई जाएगी।नगर परिषद गोहाना की म्युनिसिपल लिमिट को बढ़ाने का किया जाएगा काम।भूमि उपलब्धता पर गोहाना के सोनीपत रोड पर शिव धाम बनाया जाएगा।पावर हाउस महम रोड गोहाना में 33 केवी सबस्टेशन का करवाया जाएगा निर्माण।खानपुर कला में भी 33 KV सबस्टेशन बढ़ोतरी करने की घोषणा की।भूमि उपलब्धता पर गोहाना में बनवाया जाएगा टूरिज्म रिजॉर्ट।गोहाना में बनवाया जाएगा HSVP द्वारा एक ट्रांसपोर्ट नगर ।HSVP के नए बनने वाले सेक्टरों में सामाजिक संस्थाओं के लिए प्लॉटों के आवंटन का किया जाएगा प्रावधान।गोहाना में नए सिंचाई भवन, शक्ति भवन और रेस्ट हाउस का करवाया जाएगा पुनर्निर्माण ।

भगत फूल सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्डियो कैथ लैब की जाएगी स्थापित।गोहाना विधानसभा के गाँवों के सरकारी स्कूलों के विकास कार्य शिक्षा विभाग द्वारा एक करोड रुपए की लागत से करवाए जाएंगे।खानपुर कलां में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था और शेष सीवरेज लाइन भी बिछाई जाएगी, इस पर आएगी लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपए की लागत ।हरियाणा राज्य मार्केटिंग बोर्ड की विभिन्न सड़कों की मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा।पीडब्ल्यूडी की सड़कों का निर्माण 6 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से करवाया जाएगा गोहाना के गांवों के विकास के लिए अलग से 5 करोड रुपए देने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *