Kashmir: जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

Kashmir:

Kashmir: जम्मू कश्मीर के ऊंचे इलाकों के कई हिस्सों में बर्फबारी के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए हैं, जबकि घाटी के मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को ये जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमार्ग, गुरेज, राजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला समेत ऊंचे इलाकों में शनिवार रात से बर्फबारी जारी है।Kashmir:

बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और बांदीपोरा-गुरेज सड़क बंद हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.8 डिग्री ज्यादा है।

Read also-Haryana: गोहाना में रैली को CM सैनी ने किया संबोधित, विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

पूरी घाटी में रात का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री ज्यादा रहा।मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार रात तक मैदानी इलाकों में रुक-रुककर बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ तेज हवा (40-50 कि.मी. प्रति घंटा) भी चल सकती है। इसमें आगे कहा गया है कि उत्तरी और मध्य कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।Kashmir:

Read also- Sports News: आईपीएल मैच से पहले RCB और Sunrisers Hyderabad के खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखा

मौसम विभाग ने भी बताया कि 31 मार्च को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी या बर्फबारी हो सकती है। वहीं एक-दो अप्रैल को भी कुछ पर बारिश की संभावना है।मौसम विभाग ने तीन से सात अप्रैल के बीच भी कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है।विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे सोमवार तक खेती से जुड़े सभी काम रोक दें।Kashmir:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *