जेट ईंधन की कीमतों में जबरदस्त उछाल, पहली बार 2 लाख प्रति किलोलीटर के पार

Fuel

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते वैश्विक ईंधन संकट छाया हुआ है। इस कारण से देश और दुनिया में इसका भारी असर पड़ रहा है। जेट ईंधन की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है। जेट ईंधन की कीमत पहली बार 2 लाख प्रति किलोलीटर के पार पहुंच गई है, जोकि कि दोगुनी कीमत से भी ज्यादा है। Jet Fuel

Read Also: आईपीएल की तर्ज पर एमपीएल में लगी खिलाड़ियों की बोली, सबसे महंगे क्रिकेटर बने आशुतोष शर्मा

अमेरिका-इजरायल Vs ईरान के युद्ध के चलते जेट ईंधन की कीमतें दोगुनी से ज्यादा बढ़कर 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गईं है। बुधवार को विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ), या जेट ईंधन की कीमतें दोगुनी से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गईं। यह वृद्धि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष से जुड़े वैश्विक तेल की कीमतों में उछाल के कारण हुई। Jet Fuel

यह पहली बार है जब एटीएफ की कीमतें 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के पार पहुंची हैं। दिल्ली में एटीएफ की कीमतें 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर 207,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर हो गईं। 1 मार्च को जेट ईंधन की कीमतों में 5.7 प्रतिशत (5,244.75 रुपये प्रति किलोलीटर) की वृद्धि की गई थी। Jet Fuel

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *