पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक तेल कीमतों में आई उछाल के चलते बुधवार को कमर्शियल LPG की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 2,078.50 रुपये हो गई है।
आपको बता दें, पिछली बार 1 मार्च को 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। घरेलू रसोई गैस LPG की कीमतें, जिनमें पिछली बार 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। उनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर है।
Read Also: जेट ईंधन की कीमतों में जबरदस्त उछाल, पहली बार 2 लाख प्रति किलोलीटर के पार
सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अंतरराष्ट्रीय मानकों और विनिमय दर के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को एटीएफ और एलपीजी की कीमतों में संशोधन करती हैं। पश्चिमी एशिया में युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान आने के बाद वैश्विक तेल कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल मार्च में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी के बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। LPG
