Uttar Pradesh: गोरखपुर जिले की कई बस्तियों के लोगों की आवाजाही का इकलौता जरिया नाव हैं। यहां की मुख्य नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और बस्तियां डूब गई हैं। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि इस साल मानसून में पूरे देश में 13 फीसदी कम बारिश हुई है, फिर भी गोरखपुर के कई इलाके भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ की वजह से लोग आने-जाने के लिए पूरी तरह नावों पर निर्भर हैं, जिन्हें जिला प्रशासन ने उपलब्ध कराया है।Uttar Pradesh
Read Also-Asian Games: हरियाणा के तीन खिलाड़ियों ने दिलाया देश को गोल्ड, सुजीत-अंकुश-परवीन ने रचा इतिहास
स्थानीय लोगों के लिए बड़ी संख्या में नावें तैनात की गई हैं। इस काम के लिए राज्य भर से नाव खेने वालों को बुलाया गया है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि जिले के 57 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जिसका असर करीब 70,000 लोगों पर पड़ा है। सड़कें डूबी हुई हैं। कई गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। ऐसे में भोजन, चिकित्सा सहायता और दूसरी जरूरतें पूरी करने के लिए हजारों लोगों को नावों का ही सहारा है।Uttar Pradesh
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
