Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई। चांदी की कीमत 9,000 रुपये लुढ़ककर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि घरेलू बाजार में सुस्ती के माहौल के बीच सोना 3,500 रुपये टूटकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत में 9,000 रुपये या 3.66 प्रतिशत की गिरावट आई और ये पिछले बंद भाव 2,46,000 रुपये प्रति किलोग्राम से लुढ़ककर 2,37,000 रुपये (सभी करों समेत) रह गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 3,500 रुपये, या 2.26 प्रतिशत की गिरावट आई। ये 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों समेत) रह गया। Gold Silver Price:
Read Also- Airtel: भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के ग्राहक 65 करोड़ पार, बनी दुनिया की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बहुप्रतीक्षित संबोधन से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को सुलझाने के संबंध में बहुत कम स्पष्टता मिल पाई।’’ट्रंप ने कहा कि युद्ध के संबंध में अमेरिका के मुख्य रणनीतिक उद्देश्य पूरे होने के करीब हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने ईरान को अगले 2-3 हफ्ते में संभावित सैन्य हमलों की चेतावनी भी दी।गांधी ने कहा कि इससे संघर्ष के और बढ़ने का डर बढ़ गया है, जिससे इसके जल्द समाधान की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य से ऊर्जा प्रवाह में होने वाली बाधाएं और लंबे समय तक जारी रहने की आशंका बढ़ गई है। Gold Silver Price:
Read Also- Bollywood: फिल्म ‘रामायण में राम बने रणबीर कपूर, स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित राजसी परिधान में आए नजर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 5.49 डॉलर या 7.32 प्रतिशत टूटकर 69.57 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि सोना 166.79 डॉलर या 3.51 प्रतिशत टूटकर 4,591.52 डॉलर प्रति औंस रह गया।मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि गुरुवार को हाजिर सोने में पिछले तीन सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की इस चेतावनी के बाद कि अगले दो-तीन हफ्तों में ईरान पर जोरदार हमला किया जाएगा, कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आ गया है।Gold Silver Price:
उन्होंने कहा कि इन टिप्पणियों के बाद, डॉलर 0.5 प्रतिशत मजबूत होकर 99-100 के स्तर पर बना रहा, जिससे विदेशी व्यापार में कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बढ़ गया।सिंह ने कहा, ‘‘कारोबारियों का ध्यान शुक्रवार को जारी होने वाली अमेरिकी ‘गैर-कृषि पेरोल रिपोर्ट’ पर रहेगा। अगर ये रोजगार रिपोर्ट मजबूत रही, तो सोमवार को सोने की कीमतों पर नीचे की ओर दबाव और बढ़ जाएगा, क्योंकि शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के कारण बाजार बंद रहेंगे।’’Gold Silver Price:
