BJP: पीएम ने केरल के बूथ कार्यकर्ताओं से कहा: कांग्रेस, वाम दल समाज को बांटने के लिए ….

BJP: 

BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस और वाम दलों पर निशाना साधते हुए उन पर समाज को बांटने और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए कट्टरपंथी ताकतों के साथ हाथ मिलाने का आरोप लगाया।केरल में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेश इकाई के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी गांधीवादी विचारधारा को त्याग दिया है और वे “माओवादी मुस्लिम लीग कांग्रेस” बन गई है।BJP:

उन्होंने कहा, “संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) अपने एजेंडे के अनुसार समाज को बांटने के लिए कट्टरपंथी ताकतों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वे भगवान अयप्पा के भक्तों के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं? एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ही वहां (मंदिर) लगे सोने के मामले में बेईमान आचरण अपना रहे हैं। वे सहकारी बैंकों में आपकी मेहनत की कमाई को भी लूट रहे हैं। जनता इन सभी चीजों को करीब से देख रही है।

Read Also: Delhi: सीएपीएफ विधेयक पर राहुल गांधी की दो टूक, सरकार बनी तो प्रस्तावित कानून खत्म करेंगे

मोदी ने दावा किया कि जहां उनकी सरकार देश को मजबूत करने के लिए काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस वैश्विक मंच पर भारत की नकारात्मक छवि बना रही है और उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही है।उन्होंने कहा, “केरल के लोग दुनियाभर के कई देशों में रहते और काम करते हैं। हालांकि, कांग्रेस ऐसे बयान दे रही है, जिससे वे लोग स्वाभाविक रूप से नाराज हो सकते हैं। नतीजतन, विदेश में रहने वाले केरलवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।”मोदी ने कहा, “कांग्रेस अपने राजनीतिक हितों के लिए लगातार गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रही है, जिससे हमारे लोगों की सुरक्षा और भलाई खतरे में पड़ रही है।”प्रधानमंत्री ने दावा किया कि केरल की मौजूदा स्थिति से कई युवा बेचैन और निराश हैं। उन्होंने कहा, “इन युवाओं को लगता है कि चाहे एलडीएफ सत्ता में हो या यूडीएफ, उन्हें मौके तलाशने के लिए कहीं और जाना ही पड़ेगा। नतीजतन, वे अब बीजेपी को मौका देने के लिए तैयार हैं, इस उम्मीद में कि इससे राज्य में बुनियादी ढांचे, स्टार्टअप और उद्योगों के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा… युवा पिछली यूडीएफ और एलडीएफ सरकारों के ढर्रे से तंग आ चुके हैं।”BJP:

Read Also: Crime News: ठाणे में महिला से बदसलूकी होने पर मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को इस बार बीजेपी-एनडीए को मौका देने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा, “कांग्रेस और वाम दलों ने 75 साल शासन किया है; लोगों से बीजेपी-एनडीए को केवल पांच साल देने का अनुरोध करें। उन्हें बताएं कि जहां भी हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है, उन्होंने समुदाय की पूरी लगन से बेहद प्रभावी ढंग से सेवा की है।”मोदी ने कहा कि देशभक्ति से ओत-प्रोत पूर्व सैनिक हमेशा बीजेपी को ही चुनते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि तिरुवनंतपुरम में स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के लिए समर्थन की बढ़ती लहर को दर्शाता है।BJP:

उन्होंने कहा, “ये साफ है कि इस बार केरल न केवल एक नयी सरकार, बल्कि एक नयी व्यवस्था भी चुनने जा रहा है। इस चुनाव में बीजेपी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए भारी समर्थन की लहर है।”मोदी ने कहा कि तिरुवनंतपुरम ने लंबे समय से व्याप्त इस धारणा को तोड़ दिया है कि वामपंथी और कांग्रेस शासन की परवाह किए बिना बारी-बारी से सत्ता में आते रहेंगे।उन्होंने कहा, “नतीजतन, यूडीएफ और एलडीएफ अब एक-दूसरे पर हमले करने के बजाय बीजेपी को निशाना बना रहे हैं… लोग यूडीएफ और एलडीएफ द्वारा की जा रही लूट से तंग आ चुके हैं।”संवाद में प्रधानमंत्री ने मौके पर खरा उतरने के महत्व को रेखांकित किया और इस बाबत केरल के क्रिकेट खिलाड़ी संजू सैमसन का उदाहरण दिया।BJP:

मोदी ने कहा, “हम अक्सर संजू सैमसन के प्रदर्शन में ये देखते हैं। विश्व कप के दौरान, जब टूर्नामेंट अपने निर्णायक नॉकआउट चरणों में पहुंचा, तो उनका प्रदर्शन चरम पर था। शुरू से अंत तक, उनका ध्यान, आत्मविश्वास और जोश लगातार बढ़ता गया-जो एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। एक महान खिलाड़ी हमेशा तब बेहतरीन प्रदर्शन करता है, जब उसकी टीम को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है।”उन्होंने कहा, “इसी तरह, मतदान के दिन हर परिवार से संपर्क स्थापित करने के हमारे प्रयास और भी मजबूत होने चाहिए। यही वो समय है, जब आपका समर्पण सबसे अधिक मायने रखता है। सफलता सुनिश्चित करने के लिए आपको अतिरिक्त समय देने की जरूरत पड़ सकती है।”BJP:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *