WAR NEWS: अमेरिकी हमलों में ईरान का सबसे बड़ा पुल हुआ ध्वस्त

WAR NEWS

WAR NEWS: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ईरान का सबसे ऊंचा पुल नष्ट हो गया है। इससे कुछ घंटे पहले ही उन्होंने ईरान पर बमबारी करके उसे “पाषाण युग में वापस ले जाने” की धमकी दी थी। अल्बोर्ज प्रांत के उप- राज्यपाल घोद्रतोल्लाह सैफ ने बताया कि हमले में आठ लोग मारे गए और 95 अन्य घायल हो गए।WAR NEWS

Read Also-Ahmedabad-Colombo: अहमदाबाद-कोलंबो के बीच सीधी उड़ानें, तीन घंटे में तय होगा सफर

इस हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि यह ईरान के सबसे बड़े पुल पर हमला है। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब ईरान को समझौता कर लेना चाहिए। अगर ईरान ने अपना रुख नहीं बदला तो उसके पास कुछ भी नहीं बचेगा जबकि वह अब भी महान देश बन सकता है।

Read Also-Nepal: नेपाल की अदालत ने ओली की हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाई: पार्टी ने तत्काल रिहाई की मांग की

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर कहा, “अधूरे पुलों सहित नागरिक संरचनाओं पर हमला करने से ईरानियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकेगा।” वहीं ईराम की संसद के अध्यक्ष ने दावा किया की हम अमेरिका से डरने वाले नहीं है, और 70 लाख ईरानी किसी भी वक्त अमेरिका से लड़ने के लिए तैयार हैं। इससे साफ पता चलता है कि ईरान ,अमेरिका के सामने झुकने वाला नहीं है, और यह युद्घ लंबे समय तक जारी रहेगा।WAR NEWS

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *