UP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी खबर, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

UP

UP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चार्जशीट में आठ आरोपी नामजद, चंपत राय और अनिल मिश्रा को बनाया गया गवाह

News Desk : अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा को मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है। दोनों को गवाह बनाया गया है। पुलिस ने मामले में आठ लोगों को आरोपी बनाया है। करीब 70 हजार पन्नों की चार्जशीट में जांच से जुड़े कई अहम साक्ष्यों का भी उल्लेख किया गया है।UP 

Read Also-Uttar Pradesh: 27 साल की मेहनत के बाद 59 साल की उम्र में मिली सरकारी टीचर की नौकरी

जांच के दौरान पुलिस ने कई बैंक खातों की पड़ताल की और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने का दावा किया है। चार्जशीट में करीब 3300 टेक्स्ट मैसेज का भी जिक्र है, जिनके आधार पर कथित तौर पर चढ़ावा चोरी की साजिश की जांच की गई। पुलिस के मुताबिक, जांच में डिजिटल और वित्तीय साक्ष्यों को भी शामिल किया गया है। इससे पहले अगस्त में एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट में भी चंपत राय और अनिल मिश्रा के खिलाफ मामले में भूमिका नहीं मिलने की जानकारी सामने आई थी।UP 

Read Also-Asian Games में रचा इतिहास, 4 साल का बैन झेला… 36 की उम्र में मनप्रीत कौर ने जीता ब्रॉन्ज

चार्जशीट में अनुकल्प मिश्रा, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, लवकुश मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश गुप्ता, कृष्णेश पांडेय और सुभाष श्रीवास्तव को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने अलग-अलग आरोपियों के ठिकानों से लाखों रुपये की नकदी और अन्य सामान बरामद होने का उल्लेख किया है। अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और अदालत आरोप पत्र पर आगे की कार्रवाई तय करेगी।UP 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterUP 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *