Karnataka: जिम ट्रेनर की बेरहमी से पिटाई करने पर गरमाई सियासत, पुलिस ने लव जिहाद’ को बताया अफवाह

Karnataka:

Karnataka: हुबली में शुक्रवार को एक 23 वर्षीय जिम ट्रेनर को एक लड़की के साथ रिश्ते को लेकर विवाद के बाद कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने ये जानकारी दी। ये घटना ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि युवक का नाम समीर मुल्ला है, वो हमले में घायल हो गया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शहर के पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने कहा कि यह घटना दो परिवारों के बीच निजी विवाद के कारण हुई और इसका ‘लव जिहाद’ से कोई संबंध नहीं है, जैसा कि कुछ समूहों ने आरोप लगाया है।Karnataka:

Read Also- USA: राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, पेटेंट दवाओं पर लगाया 100 फीसदी टैरिफ

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि घटना सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच हुई, जब कुछ लोग युवक के घर गए और उनके बीच कहा-सुनी हो गई। कहा-सुनी के दौरान युवक को अगवा कर लिया गया और बाद में उसे पुलिस स्टेशन लाया गया।
उन्होंने आगे बताया कि युवक को अगवा किए जाने के बाद उसके परिवार वाले लड़की के घर गए, जहां फिर कहा-सुनी हुई। उन्होंने कहा, “दोनों जगहों पर कुछ कहा-सुनी हुई थी। युवक को बचा लिया गया है और मामूली चोटों के लिए उसका इलाज चल रहा है।”दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा इस मामले को ‘लव जिहाद’ करार दिए जाने के आरोपों के जवाब में कमिश्नर ने कहा कि यह ‘निजी विवाद’ है। Karnataka:

Read Also- Bollywood: धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, 1,501 करोड़ रुपये का…

उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह एक आपराधिक मामला है और हम इसकी जांच करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर उचित मामले दर्ज किए जाएंगे।समीर की बहन तैसीम मुल्ला ने आरोप लगाया कि उनके भाई को एक समूह ने जबरन अगवा कर लिया और उसके साथ मारपीट की। उन्होंने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।हालांकि, लड़की की मां राजेश्वरी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को समीर और उसके परिवार ने “सम्मोहन में फंसाकर परेशान” किया है।उन्होंने दावा किया कि समीर ने उनकी बेटी को गुमराह किया है और उनके बीच किसी भी तरह के रिश्ते से इनकार किया है।Karnataka:

उन्होंने आरोप लगाया, “मेरी बेटी को सम्मोहित किया गया है। मेरी बेटी और समीर के बीच कोई रिश्ता नहीं है।”राजेश्वरी ने आगे दावा किया कि समीर और उसका परिवार पिछले चार-पांच दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। उसने आरोप लगाया, “आज वे हमारे घर में आग लगाने के इरादे से आए थे। वे पेट्रोल, हॉकी स्टिक और तलवारें लेकर आए और हम पर हमला किया।”पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है।Karnataka:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *