West Bengal : मुर्शिदाबाद के नवाब परिवार के 100 से ज्यादा नाम मतदाता सूची से गायब, घरवालों ने उठाए सवाल

West Bengal, mir jafa, voter list, sir, India News in Hindi, Latest India News Updates

West Bengal : पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मुर्शिदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पूर्व नवाब परिवार के 100 से अधिक सदस्यों के नाम मतदाता सूची से गायब पाए गए हैं। इस घटना ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।मुर्शिदाबाद के लालबाग इलाके में रहने वाले नवाब परिवार के वंशज सैयद फहीम मिर्जा ने दावा किया कि उनका परिवार पीढ़ियों से इस क्षेत्र में निवास कर रहा है और सालों से नियमित रूप से मतदान करता आ रहा है।West Bengal 

Read also- Coriander Leaves For Health: क्या आप जानते हैं?, हरा धनिया आपकी सेहत के लिए कितना जरूरी है

उन्होंने बताया कि परिवार के कई सदस्यों के नाम 2002 से मतदाता सूची में दर्ज थे, लेकिन हाल ही में हुए विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के बाद अचानक हटा दिए गए।
मिर्जा ने कहा, “हमने चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया। जरूरी दस्तावेज जमा किए और सुनवाई में भी शामिल हुए, लेकिन जब पूरक मतदाता सूची जारी हुई, तो हमें पता चला कि परिवार के 100 से ज्यादा नाम हटा दिए गए हैं। अब तक हमें ये नहीं बताया गया कि ऐसा किस आधार पर किया गया।West Bengal  West Bengal 

Read also- राजस्थान: पटरी पर लौट रहा है कोटा का कोचिंग हब, मंदी के बाद दाखिलों में 20-30 फीसदी की बढ़ोतरी

ये परिवार ऐतिहासिक हजारदुआरी महल के पास रहता है और इसका संबंध मुर्शिदाबाद के नवाबों के दौर से रहा है। ऐसे में इतने बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने से परिवार में नाराजगी और हैरानी का माहौल है।परिवार ने चुनाव आयोग से इस मामले की जांच कर नामों को दोबारा बहाल करने की मांग की है।वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी राजनैतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।अब देखना होगा कि चुनाव आयोग इस पूरे मामले पर क्या रुख अपनाता है और क्या प्रभावित लोगों के नाम दोबारा मतदाता सूची में जोड़े जाते हैं या नहीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *