केरल में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, CM सतीशन ने वित्त और कानून विभाग अपने पास रखा

Kerala:

Kerala: केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को 18 मई को शपथ लेने वाले मंत्रिमंडल के मंत्रियों के विभागों की सिफारिश की है। बुधवार को लोक भवन ने बताया कि राज्यपाल ने इसे मंजूरी दे दी है। लोक भवन के अनुसार, सतीशन वित्त, कानून, सामान्य प्रशासन और बंदरगाह समेत 35 विभागों का कार्यभार संभालेंगे, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला को गृह, सतर्कता और तीन अन्य विभागों का मंत्री बनाया गया है।Kerala:

Read Also- Delhi: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे टूटकर 96.86 के नए न्यूनतम स्तर पर पहुंचा

लोक भवन ने बताया कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता पी. के. कुन्हालीकुट्टी उद्योग और वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्टार्टअप, खनन और भूविज्ञान के साथ हथकरघा एवं वस्त्र विभागों का कार्यभार संभालेंगे।लोक भवन ने बताया कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सनी जोसेफ को बिजली, पर्यावरण और संसदीय कार्य विभाग का प्रभार दिया गया है, जबकि वरिष्ठ पार्टी नेता के मुरलीधरन स्वास्थ्य, देवस्वम, खाद्य सुरक्षा और चिकित्सा शिक्षा सहित सात विभागों के प्रमुख होंगे।Kerala:

Read Also- Rome: भारत और इटली ने अपने संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई

इनके अलावा, रोजी एम. जॉन उच्च शिक्षा विभाग संभालेंगे, ए. पी. अनिल कुमार भूमि एवं राजस्व विभाग के प्रमुख होंगे और एन शमसुद्दीन सामान्य शिक्षा मंत्री होंगे।लोक भवन ने आगे बताया कि क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी (आरएसपी) के विधायक शिबू बेबी जॉन को वन और वन्यजीव संरक्षण एवं कौशल विकास विभाग सौंपा गया है, जबकि केरल कांग्रेस (जोसेफ) के विधायक मोन जोसेफ सिंचाई, भूजल, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता और आवास विभाग के प्रमुख होंगे।Kerala:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *